Rma Ekadashi

आज रमा एकादशी को करें स्थिर लक्ष्मी का ये अचूक उपाय-
#कार्तिक 
#दीपावली

  💠स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति का उपाय💠

माता लक्ष्मी का एक नाम "चंचला" भी कहा जाता है इसलिए कहते हैं कि वे कहीं भी स्थायी रूप से नही रहती, इनके स्थायी वास के लिए कुछ टोटके/उपाय किये जाते हैं जिनमे से एक मैं अभी लिख रही हूँ।

इन उपायों को साधारण भाषा में टोटका या फोक रेमेडीज भी कहा जाता है। जो दिखने साधारण पर वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, याद रखिये वो टोटके सुनकर मन में अजीब सा ख्याल आता है पर याद रखिये वे टोटके/उपाय जो किसी और का अहित करने के उद्देश्य से नही किये जाते वे बहुत पवित्र और हज़ार गुना फलदायी होते हैं।

एकादशी की शाम (6-8 बजे तक) को आटे का नौ/ग्यारह बत्तियों का तिल तैल (कार्तिक मास में तिल का तैल ही प्रयोग करें) अथवा घी का दिया जला के श्री विष्णु को समर्पित करिये, 

🔶 महालक्ष्मीअष्टक का पाठ करें

आज से हर एकादशी को दिया अर्पित करें। सुख समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी के लिए अचूक उपाय है।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आँवला अर्पित करें। ताज़ा आँवला न मिले तो सूखा आँवला या चूर्ण जिस भी रूप में उपलब्ध हो अर्पित कीजिये और खाइए भी।
 
एकादशी पर नौ बत्तियों के इस उपाय की पूरी विधि जानने के लिए आप हमारे Uट्यूब चैनल देख सकते हैं जिसका link ट्विटर bio में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

nilmathPuran-kashmir

Dhanteras

ऋणमुक्ति