Importance of Clay lamps

 



~मिट्टी के दियों का महत्व~ एक नियम बनाये कि कम से कम 2 दर्जन मिट्टी के दिये आप हर महीने खरीदेंगे। वैसे तो और भी अधिक होनी चाहिए ये संख्या, पर कुछ न होने से कुछ कम होना ही सही है। ◆संध्या काल में घर के मुख्य द्वार पर एक शुद्ध घी का मिट्टी का दीपक नित्य लगाएं। ◆इन दियों का प्रयोग जातक के शनि, मंगल और राहु ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त करने में सहायक होगा। ◆अपने घर के पास जो भी मंदिर है वहाँ या किसी भी शिवालय में नित्य घी/तेल का दीपक लगाएं। ◆शनिवार को पीपल के नीचे और शिवालय में चौमुखा/चार बत्ती वाला (कलावे की बत्ती) सरसों के तेल का दीपक लगाएं। ◆मिट्टी की धूप दानी एक घर मे रखिये जिसमे आप गाय के उपले/लौंग/कपूर/गुग्गल/घी का धुआं, आरती के बाद हर कमरे में दिया करें। ◆मिट्टी के मटके के बारे में ज्यादा कुछ लिखने की जरूरत नही, मटके का शीतल जल जितना पीने में आनन्द देता है उससे अधिक उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके प्रयोग से जातक को मंगल, बुध और चंद्र के शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं। दिए लेने की याद केवल दीपावली के समय नही आनी चाहिए, मिट्टी के दिये किसी की मेहनत का सुन्दर रूप और आय का साधन हैं इसके प्रयोग से आप किसी के रोजगार का हिस्सा बनकर, जाने अनजाने में अपने सामाजिक कर्तव्यों की भी पूर्ति भी कर रहे हैं। जयतु सनातन
🚩

Comments

Popular posts from this blog

nilmathPuran-kashmir

Dhanteras

ऋणमुक्ति